Navigation List

करेंट अफेयर्स सारांश: 19 जनवरी 2016

करेंट अफेयर्स सारांश: 19 जनवरी 2016

जिन्हें टाटा मोटर्स ग्रुप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया - गुंटर बटसेक

वह कंपनी जिसने सेल्सफोर्स प्लैटिनम कंसल्टिंग पार्टनर मैगनेट 360 का अधिग्रहण किया – माइंडट्री

वह खिलाड़ी जिसने छठा स्नूकर मास्टर्स ख़िताब जीता - रॉनी ओ सुलिवन

जिन्होंने सिडनी डब्ल्यूटीए एपिया ख़िताब के फाइनल मैच में ग्रिगोर दिमित्रोव को हराया - विक्टर ट्रोइकी

रिलायंस जियो ने जिस कंपनी के साथ 4जी स्पेक्ट्रम शेयर करने के लिए समझौता किया - रिलायंस कम्युनिकेशंस

आईसीसी ने यूनीसेफ और बीसीसीआई के साथ मिलकर जो कैम्पेन शुरू किया - क्रिकेट फॉर गुड और टीम स्वच्छ अभियान
रॉक बैंड ईगल्स के जिस सह-संस्थापक और गिटारवादक का निधन हो गया - 19 जनवरी 2016

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने जिस समूह को विशेष ऑडियो अधिकार प्रदान किए – चैनल 2 समूह

वह एयक्ति जो  एआईआईबी के प्रथम अध्यक्ष नियुक्त किए गए- जिन लिकुनप्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) 2017 के नए आयुक्त – पुलेला गोपीचंद

श्रीलंका का वह क्रिकेटर जिसने 18 जनवरी 2016 को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की- थिसारा परेरा

वह राज्य जिसे विश्व बैंक ने जनवरी 2016 में चिड़ियाघर- ‘इंदिरा गांधी प्राणीविज्ञान पार्क’ के विकास के लिए मदद देने की घोषणा की- आंध्र प्रदेश

वह आईपीएल टीम जिसके लिए महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल के सीजन-2016 के लिये टीम का कप्तान चुना गया- पुणे

वह संस्था जिसने विश्व पर्यटन बैरोमीटर जारी किया- यूएनडब्ल्यूटीओ

आयकर अधिनियम 1961 को आसान बनाने के लिए जिस समिति ने रिपोर्ट जारी - आर.वी. ईश्वर समिति

जिसने कहा स्कूलों में फीस बढाने से पहले सरकार की लेनी होगी अनुमति- हाईकोर्ट

विश्व का सबसे वृद्धवह व्यक्ति जिसका 112 साल की उम्र में निधन हो गया- यसुतारो कोएदे   

वह देश जिसकी आर्थिक वृद्धि दर 25 साल में न्यूनतम स्तर पर- चीनवह देश जिसमें यू ट्यूब से बैन हटा -पाकिस्तान

एक रिपोर्ट के अनुसार एशिया प्रशांत क्षेत्र का वह देश जिस में 2.36 लाख करोड़पति है- भारत  

 वह कंपनी जिसका मुनाफा दिसंबर की तिमाही में 1.8 प्रतिशत बढ़ा-विप्रो

जिस देश में आर्थिक आपातकाल लागू- फ्रांस

·

विलोम शब्द

🌷Opposite words🌷

absent × present
accept × decline, refuse
accurate × inaccurate
admit × deny
advantage × disadvantage
agree × disagree
alive × dead
all × none, nothing
always × never
ancient × modern
answer × question
apart × together
appear × disappear, vanish
approve × disapprove
arrive × depart
artificial × natural
ascend × descend
attractive × repulsive
awake × asleep
backward × forward
bad × good
beautiful × ugly
before × after
begin × end
below × above
bent × straight
best × worst
better × worse, worst
big × little, small
black × white
blame × praise
bless × curse
bitter × sweet
borrow × lend
bottom × top
boy × girl
brave × cowardly
build × destroy
bold × meek, timid
bound × free
bright × dim, dull
brighten × fade
broad × narrow
calm × windy, troubled
capable × incapable
careful × careless
cheap × expensive
cheerful × sad, discouraged, dreary
clear × cloudy, opaque
clever × stupid
clockwise × counterclockwise
close × far, distant
closed × open
cold × hot
combine × separate
come × go
comfort × discomfort
common × rare
contract × expand
cool × warm
correct × incorrect, wrong
courage × cowardice
create × destroy
crooked × straight
cruel × kind
compulsory × voluntary
courteous × discourteous, rude
dangerous × safe
dark × light
day × night
dead × alive
decline × accept, increase
decrease × increase
deep × shallow
definite × indefinite
demand × supply
despair × hope
disappear × appear
diseased × healthy
down × up
downwards × upwards
dry × moist, wet
dull × bright, shiny
early × late
east × west
easy × hard, difficult
empty × full
encourage × discourage
end × begin, start
enter × exit
even × odd
export × import
external × internal
fade × brighten
fail × succeed
false × true
famous × unknown
far × near
fast × slow
fat × thin
few × many
find × lose
first × last
foolish × wise
fold × unfold
forget × remember
found × lost
friend × enemy
generous × stingy
gentle × rough
get × give
girl × boy
glad × sad, sorry
gloomy × cheerful
good × bad
great × tiny, small, unimportant
guest × host
guilty × innocent
happy × sad
hard × easy
hard × soft
harmful × harmless
hate × love
healthy × diseased, ill, sick
heaven × hell
heavy × light
here × there
high × low
hill × valley
horizontal × vertical
hot × cold
humble × proud
in × out
include × exclude
inhale × exhale
inner × outer
inside × outside
intelligent × stupid, unintelligent
interior × exterior
join × separate
junior × senior
knowledge × ignorance
known × unknown
landlord × tenant
large × small
last × first
laugh × cry
lawful × illegal
leader × follower
left × right
less × more
like × dislike, hate
limited - boundless
little × big
long × short
loose × tight
loss × win
loud × quiet
low × high
major × minor
many × few
mature × immature
maximum × minimum
melt × freeze
narrow × wide
near × far, distant
never × always
new × old
no × yes
noisy × quiet
none × some
north × south
odd × even
offer × refuse
old × young
on × off
open × closed, shut
opposite × same, similar
out × in
over × under
past × present
peace × war
permanent × temporary
plural × singular
polite × rude, impolite
possible × impossible
powerful × weak
pretty × ugly
private × public
pure × impure, contaminated
push × pull
qualified × disqualified
quiet × loud, noisy
raise × lower
rapid × slow
rare × common
regular × irregular
real × fake
rich × poor
right × left, wrong
rough × smooth
safe × unsafe
secure × insecure
scatter × collect
separate × join, together
shallow × deep
shrink × grow
sick × healthy, ill
simple × complex, hard
singular × plural
sink × float
slim × fat, thick
sorrow × joy
start - finish
strong × weak
success × failure
sunny × cloudy

·

भारत के राष्ट्रपति की List को क्रम से याद करने के लिये एक Trick.

✍ | Literature Group
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

- भारत के राष्ट्रपति ~ आसानी से याद हो जायेगी !!
भारत के राष्ट्रपति की List को क्रम से याद करने के लिये एक Trick.

-Trick - { राजू की राधा जाकर गिरी फखरुद्दीन रेड्डी की जेल में, तब रमाशंकर नारायण की कलम से प्रतिभा निकली प्रणब की }

1. राजू - डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

2. राधा - डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन

3. जाकर - डॉ. जाकिर हुसैन

4. गिरी - वाराहगिरि वेंकट गिरि

5. फखरूद्दीन - फखरूद्दीन अली अहमद

6. रेड्डी - नीलम संजीवा रेड्डी

7. जेल - ज्ञानी जैल सिंह

8. रमा - रमाशंकर वेंकट रमण

9. शंकर - डॉ शंकर दयाल शर्मा

10.नारायण - के. आर. नारायणन

11.कलम - डॉ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम

12.प्रतिभा - प्रतिभा देवी सिंह पाटिल

13.प्रणव - प्रणव मुखर्जी
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

·

स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा दिए गये प्रसिद्द नारे

��स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा दिए गये प्रसिद्द नारे��
🔹"करो या मरो" == महात्मा गाँधी
🔹"हे राम" == महात्मा गाँधी
🔹"भारत छोड़ो" == महात्मा गाँधी
🔹"पूर्ण स्वराज" == जवाहर लाल नेहरू
🔹"आराम हराम है" == जवाहर लाल नेहरू
🔹"व्हू लिव्स इफ़ इण्डिया डाइज़" == जवाहर लाल नेहरू
🔹"जय हिन्द" == सुभाष चन्द्र बोस
🔹"तुम मुझे ख़ून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूँगा" == सुभाष चन्द्र बोस
🔹"दिल्ली चलो" == सुभाष चन्द्र बोस
🔹"मारो फ़िरंगी को" == मंगल पांडे
🔹"हिन्दी, हिन्दू, हिन्दोस्तान" == भारतेन्दु हरिश्चंद्र
🔹"स्वराज हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है" == बाल गंगाधर तिलक
🔹"वन्देमातरम्" == बंकिम चन्द्र चटर्जी
🔹"जय भगत" == विनोबा भावे
🔹"सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा" == मोहम्मद इक़बाल
🔹"साइमन कमीशन वापस जाओ" == लाला लाजपत राय
🔹"कर मत दो" == सरदार वल्लभ भाई पटेल
🔹"इंकलाब ज़िन्दाबाद" == भगत सिंह
🔹"विजयी विश्व तिरंगा प्यारा" == श्याम लाल गुप्ता
🔹"वेदों की ओर लौटो" == दयानन्द सरस्वती
🔹"सरफ़रोशी की तमन्ना, अब हमारे दिल में है, देखना है ज़ोर कितना
बाजु-ए-कातिल में है" == रामप्रसाद बिस्मिल

·

शिक्षा मनोविज्ञान भाग- 1 याद करने की (TRICK)

शिक्षा मनोविज्ञान भाग- 1  याद करने की (TRICK)
†******************LG******************†
शिक्षा मनोविज्ञान (Educational Psychology) :"मनोविज्ञान सीखने से सम्बंधित मानव विकास के 'कैसे सीखा जाए' की व्याख्या करती है, शिक्षा सीखने के 'क्या सिखा जाए' को प्रदान करने की चेष्टा करती है।"
-क्रो व क्रो

मनोविज्ञान मानव व्यवहार का अध्ययन करता है और शिक्षा मानव व्यवहार में परिवर्तन करती है, अतः शिक्षा और मनोविज्ञान में गहन सम्बन्ध है।

शिक्षा क्या है?

शिक्षा शब्द संस्कृत के 'शिक्ष्' धातु से बना है, जिसका अर्थ है :

सीखना अंग्रेजी शब्द एजुकेशन (Education) लैटिन भाषा के एडुकेयर (Educare) एवं एडुसीयर (Educere)  से बना है, जिसका अर्थ है 'नेतृत्व देना, बाहर लाना'

TRICK : MEL (Motivation & Education both are origin from Latin word)

भारतीय मनीषियों ने 'सा विद्या या विमुक्तये' कहकर शिक्षा को मुक्ति का साधन माना है। गाँधीजी ने शिक्षा सर्वांगीण विकास (आत्मा, शरीर और मस्तिष्क के विकास) की प्रक्रिया माना है।

शिक्षा बालक में अन्तर्निहित शक्तियों को उभारकर उन्हें पूर्ण विकसित करती है।

शिक्षा का अर्थ :

(A). संकुचित सन्दर्भ में (प्राचीन दृष्टिकोण) :
1. 19वीं सदी के उत्तरार्द्ध (1879) तक
2. औपचारिक शिक्षा (किताबी ज्ञान)
3. शिक्षा विद्यालय तक सीमित
4. ज्ञानात्मक पक्ष पर बल
5. सैद्धान्तिक पक्ष पर बल
(B). व्यापक सन्दर्भ में (नवीन दृष्टिकोण) :
1. 1879 से अब तक (20वीं सदी)
2. अनौपचारिक शिक्षा
3. शिक्षा जीवन पर्यन्त
4. सर्वांगीण विकास पर बल
5. व्यावहारिक पक्ष पर बल

मनोविज्ञान क्या है?

मनोविज्ञान के अंग्रेजी पर्याय साइकोलॉजी (Psychology) शब्द की उत्पत्ति यूनानी (ग्रीक) भाषा केसाइकी (Psyche) और लोगस (Logos) से हुई है।साइकी का अर्थ है 'आत्मा' और लोगस का अर्थ है 'अध्ययन'। अतः मनोविज्ञान का शाब्दिक अर्थ है 'आत्मा का अध्ययन'।

अमरीकी विद्वान विलियम जेम्स (1842-1910) ने मनोविज्ञान को दर्शनशास्त्र के शिकंजे से मुक्त कर एक स्वतंत्र विद्या का रूप दिया। इसलिए इन्हे मनोविज्ञान का जनकमाना जाता है।
मनोविज्ञान की उत्पत्ति दर्शनशास्त्र के अंग के रूप में हुई। कालान्तर में मनोविज्ञान के अर्थ में परिवर्तन होता गया। जो इस प्रकार है :

1. आत्मा का विज्ञान : अरस्तू, प्लेटो, अरिस्टोटल औरडेकोर्टे  आदि यूनानी दार्शनिको ने मनोविज्ञान को आत्मा का विज्ञान माना, किन्तु आत्मा की प्रकृति की अस्पष्टता के कारण 16वीं शताब्दी में मनोविज्ञान का यह अर्थ अस्वीकृत कर दिया गया।

TRICK-"आत्मा से आप यू अड़े"
1. आत्मा से-इन सभी दार्शनिको ने मनोविज्ञान को आत्मा का विज्ञान माना
2. आ-अरस्तू (दार्शनिक)
3. प-प्लेटो (दार्शनिक)
4. यू-यूनानी दार्शनिक थे सभी
5. अ-अरिस्टोटल (दार्शनिक)
6. डे-डेकार्टे (दार्शनिक)

2. मस्तिष्क का विज्ञान : 17वीं शताब्दी में दर्शनीको ने मनोविज्ञान को मन या मस्तिष्क का विज्ञान कहा। इनमे इटली के प्रसिद्ध दार्शनिक पॉम्पोनॉजी के अलावा लॉक और बर्कली भी प्रमुख है। कोई भी विद्वान मन की प्रकृति तथा स्वरुप का निर्धारण नही कर सका, अतः यह परिभाषा भी मान्यता नही पा सकी।

TRICK-"पलक की बाई मस्ति में"
1. प-पॉम्पोनॉजी (दार्शनिक)
2. लक-लॉक (दार्शनिक)
की-silent
3. बा-बर्कली (दार्शनिक)
4. इटली-यह इटली के प्रसिद्ध दार्शनिक थे
5. मस्ति-इन सभी दार्शनिको ने मनोविज्ञान को मस्तिष्क का विज्ञान माना

3. चेतना का विज्ञान : 19वीं शताब्दी के मनोविज्ञानकोंविलियम वुन्ट, विलियम जेम्स, वाइव्स और जेम्स सल्लीआदि ने मनोविज्ञान को चेतना का विज्ञान माना। इनका मानना था, कि मनोविज्ञान मनुष्य की चेतन क्रियाओ का अध्ययन करता है।
मनोविज्ञान केवल चेतन मन का ही नही, बल्कि अचेतन और अवचेतन आदि प्रक्रियाओ का अध्ययन भी करता है। मनोविज्ञान का यह अर्थ सीमित होने के कारण सर्वमान्य न हो सका। मैक्डूगल ने अपनी पुस्तक 'आउटलाइन साइकोलॉजी' में चेतना शब्द की कड़ी आलोचना की।

TRICK-"चेतना को विलियम ने सजवाइ"
1. चेतना-इन सभी दार्शनिको ने मनोविज्ञान को चेतना का विज्ञान माना
को-silent
2. विलियम-विलियम वुन्ट
ने-silent
3. स-सल्ली अर्थात जेम्स सल्ली (दार्शनिक)
4. ज-जेम्स अर्थात विलियम जेम्स (दार्शनिक)
5. वाइ-वाइव्स (दार्शनिक)

4. व्यवहार का विज्ञान : 20वीं शताब्दी के प्रारम्भिक दौर में मनोविज्ञान के अनेक अर्थ सुझाए गए, इनमे से "मनोविज्ञान व्यवहार का विज्ञान है।" अर्थ सर्वाधिक मान्य रहा। इस सम्बन्ध में कुछ महत्त्वपूर्ण परिभाषाएँ निम्नलिखित है :
1. वाटसन : मनोविज्ञान, व्यवहार का निश्चित विज्ञान है।
2. वुडवर्थ : मनोविज्ञान वातावरण के सम्बन्ध में व्यक्ति की क्रियाओ का वैज्ञानिक अध्ययन है।
3. स्किनर : मनोविज्ञान, जीवन की सभी प्रकार की परिस्थितियों में प्राणी की प्रक्रियाओं का अध्ययन करता है। or
मनोविज्ञान, व्यवहार और अनुभव का विज्ञान है।

4. मन : आधुनिक मनोविज्ञान का सम्बन्ध व्यवहार की वैज्ञानिक खोज से है।
5. क्रो व क्रो : मनोविज्ञान मानव व्यवहार और मानव सम्बन्धो का अध्ययन है।
6. मैक्डूगल : मनोविज्ञान जीवित वस्तुओ के व्यवहार का विधायक विज्ञान है।

उपर्युक्त तथ्यों के आधार पर हम वुडवर्थ के शब्दों में इस निष्कर्ष पर पहुँचते है :
"सबसे पहले मनोविज्ञान ने अपनी आत्मा का त्याग किया। फिर उसने अपने मन या मस्तिष्क का त्याग किया। उसके बाद उसने चेतना का त्याग किया। अब वह व्यवहार की विधि को स्वीकार करता है।"

TRICK-सिवम (शिवम) व्यवहार में वुड (लकड़ी/wood सा कठौर) के जैसा"
1. सि-स्किनर (दार्शनिक)
2. व-वाटसन (दार्शनिक)
3. म-मन (दार्शनिक)
4. व्यवहार-इन सभी ने मनोविज्ञान को व्यवहार का विज्ञान माना
5. में-मैक्डूगल (दार्शनिक)
6. वुड-वुडवर्थ (दार्शनिक)
7. के-क्रो व क्रो (दार्शनिक)
जैसा-silent

शिक्षा मनोविज्ञान भाग-II

शिक्षा मनोविज्ञान का शाब्दिक अर्थ है :
शिक्षा सम्बन्धी मनोविज्ञान अर्थात यह शिक्षा की प्रक्रिया में मानव व्यवहार का अध्ययन करने वाला विज्ञान है। शिक्षा मनोविज्ञान के अर्थ का विश्लेषण करने के लिए स्किनर ने निम्नलिखित तथ्य प्रस्तुत किए है :
1. शिक्षा मनोविज्ञान का केंद्र मानव व्यवहार है।
2. शिक्षा मनोविज्ञान खोज और निरिक्षण से प्राप्त तथ्यों का संग्रह करता है।
3. शिक्षा मनोविज्ञान संगृहीत ज्ञान को सिद्धान्त रूप देता है।
4. शिक्षा मनोविज्ञान शिक्षा की समस्याओ के समाधान के लिए पद्धतियों का प्रतिपादन करता है।

शिक्षा मनोविज्ञान की परिभाषाएँ :
1. स्किनर : शिक्षा मनोविज्ञान के अंतर्गत शिक्षा से सम्बन्धित सम्पूर्ण व्यवहार और व्यक्तित्व आ जाता है।
2. क्रो व क्रो : शिक्षा मनोविज्ञान, व्यक्ति के जन्म से वृद्धावस्था तक सिखाने के अनुभवों का वर्णन और व्याख्या करता है।
3. कॉलसनिक : शिक्षा मनोविज्ञान, मनोविज्ञान के सिद्धान्तों और अनुसन्धान का शिक्षा में प्रयोग है।
4. स्टीफन : शिक्षा मनोविज्ञान शैक्षणिक विकास का क्रमिक अध्ययन है।
5. सॉरे व टेलफ़ोर्ड : शिक्षा मनोविज्ञान का मुख्य सम्बन्ध सिखने से है। यह मनोविज्ञान का वह अंग है, जो शिक्षा  के मनोवैज्ञानिक पहलुओ की वैज्ञानिक खोज से विशेष रूप से सम्बन्धित है।

उपर्युक्त  परिभाषाओं के आधार पर कहा जा सकता है, की :
1. शिक्षा मनोविज्ञान शैक्षिक परिस्थितियों में मानव व्यवहार का अध्ययन करता है।
2. शिक्षा मनोविज्ञान शिक्षण अधिगम की प्रक्रिया को अधिक सरल व सुगम बनाता है।
3. शिक्षा मनोविज्ञान की प्रकृति वैज्ञानिक है, क्योंकि इसके अध्ययन में वैज्ञानिक विधियों का प्रयोग होता है।
4. शिक्षा मनोविज्ञान में मनोविज्ञान के सिद्धांतो व विधियों का प्रयोग होता है।

शिक्षा मनोविज्ञान के उद्देश्य :
स्किनर ने शिक्षा मनोविज्ञान के उद्देश्यों को दो भागो में विभाजित किया है-
1. सामान्य उद्देश्य :
(i). सिद्धांतो की खोज तथा तथ्यों का संग्रह करना।
(ii). बालक के व्यक्तित्व का विकास करना।
(iii). शिक्षण कार्य में सहायता देना।
(iv). शिक्षण विधि में सुधार करना।
(v). शिक्षा के उद्देश्य व लक्ष्यों की पूर्ति करना।

2. विशिष्ट उद्देश्य :
(i). बालको के प्रति निष्पक्ष व सहानुभूतिपूर्ण दृष्टिकोण।
(ii). शिक्षा के स्तरों व उद्देश्यों को निश्चित करना।
(iii). शिक्षण परिणाम जानने में सहायता करना।
(iv). छात्र व्यवहार को समझने में सहायता देना।
(v). शिक्षण समस्या के समाधान हेतु सिद्धांतो का ज्ञान।

शिक्षा मनोविज्ञान का क्षेत्र :
शिक्षा मनोविज्ञान एक नवीन एवं विकासशील व्यावहारिक विज्ञान है। इसलिए शिक्षा मनोविज्ञान के क्षेत्र की सीमाएँ अभी निर्धारित नही हो सकी है।

शिक्षा मनोविज्ञान शिक्षा का वह विज्ञान है जो शिक्षण-अधिगम समस्याओं का अध्ययन करके सीखने वाले के व्यवहार में वांछित परिवर्तन है तथा व्यक्ति का सर्वांगीण विकास करने के लिए शिक्षक के कार्य में सहायता देता है। इस दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए शिक्षा मनोविज्ञान के क्षेत्र में निम्नलिखित अध्ययन सामग्री को सम्मिलित किया गया है-
1. बालक की विशेष योग्यताओं का अध्ययन।
2. बालक के वंशानुक्रम और वातावरण का अध्ययन।
3. बालक के विकास की अवस्थाओं का अध्ययन।
4. बालक की रूचि व अरुचि का अध्ययन।
5. बालक की मूल प्रवत्तियों का अध्ययन।
6. बालक के सर्वांगीण विकास का अध्ययन।
7. अपराधी, असामान्य और मंद बुद्धि बालकों का अध्ययन।
8. शिक्षण विधियों के उपयोग सम्बन्धी अध्ययन।
9. शिक्षा के उद्देश्यों व उनको प्राप्त करने के तरीकों का अध्ययन।
10. अनुशासन सम्बन्धी समस्याओं का अध्ययन।
11. पाठ्यक्रम निर्माण से सम्बन्धित अध्ययन।
12. शिक्षा की समस्याओं का अध्ययन।
13. सीखने की क्रियाओं का अध्ययन।

निष्कर्ष रूप में स्किनर का कथन द्रष्टव्य है- "शिक्षा मनोविज्ञान के क्षेत्र में वह सब ज्ञान और विधियाँ सम्मिलित है, जो सीखने की प्रक्रिया से अधिक अच्छी  प्रकार समझने और अधिक कुशलता से निर्देशित करने के लिए आवश्यक है।"

शिक्षक के लिए शिक्षा मनोविज्ञान की उपयोगिता :
शिक्षण का मुख्य केंद्र बालक है। बालक की रूचि, शारीरिक क्षमता, बौद्धिक क्षमता, व्यक्तित्व आदि को मद्देनजर रखते हुए शिक्षा देनी चाहिए। यह तभी संभव होगा जब शिक्षक को शिक्षा मनोविज्ञान की जानकारी होगी।

स्किनर के अनुसार- "शिक्षा मनोविज्ञान अध्यापकों की तैयारी की आधारशिला है।"

अतः शिक्षक के लिए शिक्षा मनोविज्ञान की निम्नलिखित उपयोगिताएँ है-
1. स्वयं की योग्यता का ज्ञान एवं तैयारी।
2. बाल विकास की अवस्थाओं का ज्ञान।
3. बाल स्वभाव व व्यवहार का ज्ञान।
4. बालको की क्षमता व रूचि का ज्ञान।
5. बालको की अवश्यक्ताओ का ज्ञान।
6. बालको के चरित्र निर्माण में सहायक।
7. बालको की व्यक्तिगत विभिन्नताओं का ज्ञान।
8. बालको के सर्वांगीण विकास में सहायक।
9. बालको की मूल प्रवत्तियो का ज्ञान।
10. कक्षा की समस्याओ का समाधान।
11. अनुशासन में सहायक।
12. उपयोगी पाठ्यक्रम के निर्माण में सहायक।
13. यथोचित शिक्षण विधियों के प्रयोग का ज्ञान।
14. मूल्यांकन की नई विधियों का प्रयोग।
इस प्रकार मनोविज्ञान का ज्ञान ही शिक्षक की सफलता का रहस्य है। इस ज्ञान की प्राप्ति के बिना उसे असफलता और अकुशलता के बीच अपने व्यावसायिक जीवन की यात्रा करनी पड़ती है। इसलिए शिक्षक अपने कर्त्तव्यों और दायित्वों का पालन करने में हर समय मनोविज्ञान से सहायता और मार्गदर्शन प्राप्त करता है।

शिक्षा के क्षेत्र में मनोविज्ञान का योगदान :
1. मनोविज्ञान ने शिक्षा को बाल-केंद्रित बनाकर बालक को महत्त्व दिया।
2. बालको की विभिन्न अवस्थाओ के अनुरूप शिक्षण विधियों की व्यवस्था की।
3. बालको की रुचियों व मूल प्रवत्तियो को शिक्षा का आधार बनाया।
4. बालको की व्यक्तिगत विभिन्नताओं के अनुसार शिक्षा की व्यवस्था की।
5. पाठ्यक्रम का निर्माण बालको की आयु, रूचि व स्तरानुसार किया जाने लगा।
6. पाठ्यक्रम सहगामी क्रियाओ पर बल दिया गया।
7. दण्ड के स्थान पर प्रेम व सहानुभूति को अनुशासन का आधार बनाया।
8. शिक्षक को शिक्षा के उद्देश्यों की प्राप्ति हुई या नही, की जानकारी देता है।
9. मूल्यांकन के लिए नवीन विधियों की खोज की।

महत्त्वपूर्ण तथ्य :
1. मनोविज्ञान का जन्म अरस्तू के समय दर्शनशास्त्र के अंग के रूप में हुआ।
2. वाटसन ने मनोविज्ञान को व्यवहार का शुद्ध विज्ञान माना है।
3. विलियम जेम्स को मनोविज्ञान का जनक माना जाता है।
4. जर्मनी के प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक विलियम वुन्ट ने 1879 ई. में लिपजिंग में प्रथम मनोवैज्ञानिक प्रयोगशाला की स्थापना करके मनोविज्ञान को वैज्ञानिक स्वरुप दिया।
5. वॉल्फ ने शक्ति मनोविज्ञान का प्रतिपादन किया।
6. आधुनिक शिक्षा के जनक माने जाते है-जे.ए.स्टिपर

स्मरणीय बिंदु :
1. वाटसन को व्यवहारवादी मनोविज्ञान का जनक माना जाता है।
2. रूसो ने शिक्षा में मनोविज्ञानिक दृष्टिकोण की शुरुआत की।
3. मनोविज्ञान की शाखा के रूप में शिक्षा मनोविज्ञान का जन्म 1900 ई. में हुआ।
4. मनोविज्ञान व्यवहार का वैज्ञानिक अध्ययन करता है।
5. मनोविज्ञान एक विधायक विज्ञान (Positive Science) है।
6. प्रयोगात्मक मनोविज्ञान के जन्मदाता विलियम वुन्ट थे।
7. कॉलसनिक शिक्षा मनोविज्ञान का आरम्भ प्लेटो से मानते है।
9. स्किनर शिक्षा मनोविज्ञान का आरम्भ अरस्तू से मानते है।

शिक्षा मनोविज्ञान : अतिमहत्त्वपूर्ण सुपर-40 प्रश्नोत्तरी

1. मनोविज्ञान के जनक माने जाते है?
-विलियम जेम्स
2. मनोविज्ञान को व्यवहार का निश्चित विज्ञान किसने माना है?
-वाटसन
3. मनोविज्ञान अध्ययन है-
-व्यवहार का वैज्ञानिक अध्ययन
4. साइकोलॉजी शब्द जिन दो शब्दों से मिलकर बना है, वह है-
-Psyche + Logos
5. शिक्षा को सर्वांगीण विकास का साधन माना है-
-महात्मा गाँधी ने
6. मनोविज्ञान को मस्तिष्क का विज्ञान मानने वाले विद्वान कौन थे?
-पॉम्पोनॉजी
7. मनोविज्ञान को चेतना का विज्ञान किसने माना?
-वुन्ट, वाइव्स और जेम्स ने
8. प्रयोगात्मक मनोविज्ञान के जनक कौन थे?
-वुन्ट
9. वर्तमान में मनोविज्ञान को माना जाता है-
-व्यवहार का विज्ञान
10. मनोविश्लेषणवाद के प्रवर्तक कौन थे?
-फ्रायड
11. मानसिक परिक्षण की विधि विकसित करने वाले विद्वान कौन थे?
-बिने
12. मनोविज्ञान का शिक्षा के क्षेत्र में योगदान नही है-
-शिक्षा के सैद्धान्तिक पक्ष पर बल
13. "आधुनिक मनोविज्ञान का सम्बंध व्यवहार की वैज्ञानिक खोज से है।" यह परिभाषा किसकी है?
-मन की
14. मनोविज्ञान के अंग्रेजी पर्याय 'साइकोलॉजी' शब्द की व्युत्पत्ति हुई-
-ग्रीक भाषा से
15. शिक्षा मनोविज्ञान की विषय-सामग्री सम्बन्धित है-
-सीखना
16. मनोविज्ञान को 'विशुद्ध विज्ञान' माना है-
-जेम्स ड्रेवर ने
17. "मनोविज्ञान मन का वैज्ञानिक अध्ययन है।" कथन किसका है?
-वेलेन्टाइन
18. मनोविज्ञान है-
-विधायक विज्ञान
19. मनोविज्ञान के अन्तर्गत किया जाता है-
-मानव, जीव-जन्तुओं तथा संसार के अन्य सभी प्राणियों का अध्ययन
20. व्यवहारवाद का जन्मदाता किसे माना जाता है?
-वाटसन
21. शिक्षा में मनोवैज्ञानिक आंदोलन का सूत्रपात किसने किया?
-रूसो ने
22. "शिक्षा मनोविज्ञान अध्यापको की तैयारी की आधारशिला है।" यह कथन किसका है?
-स्किनर
23. कोलसनिक शिक्षा मनोविज्ञान का आरम्भ किससे मानते है?
-प्लेटो से
24. मूल-प्रवृत्तियाँ सम्पूर्ण मानव-व्यवहार की चालक है। किसने कहा?
-मैक्डूगल
25. शिक्षा मनोविज्ञान ने स्पष्ट व निश्चित स्वरुप कब धारण किया?
-अमरीकी मनोवैज्ञानिक थार्नडाइक, जुड, स्टेनले हाल, टरमन आदि के प्रयासों से शिक्षा मनोविज्ञान ने 1920 ई. में स्पष्ट व निश्चित स्वरुप धारण किया।
26. मनोविज्ञान का शिक्षा के क्षेत्र में योगदान है-
-बाल-केंद्रित, मूल्यांकन और पाठ्यक्रम
27. शिक्षा मनोविज्ञान के क्षेत्र में अध्ययन किया जाता है-
-मूल प्रवृत्तियों, अनुशासन और अधिगम
28. शिक्षण का मुख्य केंद्र होता है?
-बालक
29. "मनोविज्ञान, शिक्षक को अनेक धारणाएँ और सिद्धान्त प्रदान करके उसकी उन्नति में योग देता है।" यह किसने कहा?
-कुप्पूस्वामी ने
30. शिक्षा मनोविज्ञान की प्रकृति है-
-वैज्ञानिक
31. शिक्षा में बालक का सम्बन्ध किससे होता है?
-शिक्षक, विषय-वस्तु और समाज से
32. शिक्षक मनोविज्ञान का उपयोग किसके लिए करता है?
-स्वयं, बालक और अनुशासन के लिए
33. मूल्यांकन किसके लिए आवश्यक है?
-छात्र और शिक्षक के लिए
34. शिक्षा मनोविज्ञान का अध्ययन अध्यापक को इसलिए करना चाहिए, ताकि-
-इससे वह अपने शिक्षण को प्रभावी बना सकता है।
35. शिक्षा मनोविज्ञान आवश्यक है-
-शिक्षक, छात्र और अभिभावक
36. अध्यापक वही सफल है जो-
-बालको की रूचि को जानता हो
37. कक्षा से पलायन करने वाले बालको के प्रति आपका व्यवहार होगा-
-निदानात्मक
38. "शिक्षा मनोविज्ञान व्यक्ति के जन्म से वृद्धावस्था तक सीखने के अनुभवों का वर्णन एवं व्याख्या करती है।" यह कथन है-
-क्रो व क्रो का
39. शिक्षा मनोविज्ञान एक शिक्षक के लिए मूल्यवान है। उसका सबसे महत्त्वपूर्ण कारण है-
-उसे विद्यार्थी के बारे में ज्ञान मिलता है।
40. "मनोविज्ञान शिक्षा का आधारभूत विज्ञान है।" यह कथन है-
-स्किनर

·